क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता का मुख्य कारण अमरीका है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71632-क्षेत्र_में_अशांति_और_अस्थिरता_का_मुख्य_कारण_अमरीका_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विेदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी जितनी जल्दी हो सके सीरिया से निकल जाएं तो यह इस देश की जनता के हक़ में बेहतर होगा।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jan १०, २०१९ १७:०३ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विेदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी जितनी जल्दी हो सके सीरिया से निकल जाएं तो यह इस देश की जनता के हक़ में बेहतर होगा।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में बुधवार को कहा कि उन्होंने किसी के लिए भी सुरक्षा स्थापित नहीं की।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 19 दिसम्बर 2018 को घोषणा की थी कि अमरीकी सैनिक सीरिया से निकल जाएंगे। अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान से पता चलता है कि सीरिया में अमरीकी नीति विफल हो गयी है जिसने पिछले सात साल के दौरान आतंकवादियों के समर्थन में किसी भी प्रकार के संकोच से काम नहीं लिया।

सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निकालने का फ़ैसला यद्यपि जल्दी किया गया किन्तु अमरीका के क्षेत्रीय और क्षेत्र के बाहर के घटकों ने ट्रम्प के इस फ़ैसले का जमकर विरोध किया। अब यह भी सूचना मिल रही है कि अमरीका, सीरिया से सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर नाराज़ अपने घटकों को मनाने का प्रयास कर रहा है।

अमरीकी अधिकारी, क्षेत्र में ईरान के ख़तरे का बहाना बनाकर सीरिया से अपने सैनिकों की वापसी को देश के भीतर पैदा होने वाले मतभेदों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के विषय से अमरीकी समाज में अमरीका की पराजय और ईरान की विजय का संदेश न जाने पाए। 

इसी परिधि में अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को इराक़ का दौरा किया और अमरीकी सैन्य अधिकारियों और इराक़ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुलाक़ात की और उनको सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर विश्वास में लिया। इसी के साथ उन्होंने सचेत किया कि ईरान यथावत क्षेत्र के लिए सुरक्षा ख़तरा है।

बहरहाल पूरी दुनिया को पता है कि क्षेत्र में अस्थिरता की मुख्य वजह अमरीका की उपस्थिति है और यही वह बात है जिस पर ईरान के अधिकारियों ने हमेशा बल दिया है। (AK)