ईरान पर प्रतिबंध, ज़िम्मेदारी में खोट हैः ईरान
विएना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और संस्थाओं में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत ने ईरान की एक संस्था के कुछ भाग के विरुद्ध यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को पूर्ण रूप से अस्वीकार्य और यरोपीय संघ की ज़िम्मेदारी में खोट का चिन्ह क़रार दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विएना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और संस्थाओं में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने ट्वीट किया कि एसी स्थिति में कि जब यूरोप एमकेओ आतंकवादी संगठन के सदस्यों और अन्य आतंकवादी गुटों के अन्य सदस्यों का स्वर्ग बन चुका है जिन्होंने हज़ार आम ईरानी नागरिकों की हत्याएं की हैं, यूरोपीय संघ ईरान की आलोचना कर रहा है और ईरानियों पर प्रतिबंध लगा रहा है।
डेनमार्क ने 30 अक्तूबर 2018 को बिना किसी प्रमाण के तेहरान पर आरोप लगाया था कि वह डेनमार्क पर हमले का प्रयास कर रहा है किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इन दावों का खंडन किया था।
याद रहे युरोपीय संघ ने जो जेसीपीओए की सुरक्षा के लिए प्रयास का दावा कर रहा है , मंगलवार को जेसीपीओए को लागू किये जाने के बाद पहली बार ईरान पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। यह प्रतिबंध डेनमार्क की ओर से ईरान के खिलाफ किये गये निराधार दावे की वजह से लगाए गये हैं। (AK)