ईरान आर्थिक युद्ध की स्थिति में है, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71792-ईरान_आर्थिक_युद्ध_की_स्थिति_में_है_रूहानी
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान प्रतिबंधों से नहीं डरता है और वह अपने उद्देश्यों से पीछे नहीं हटेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१९ १५:१० Asia/Kolkata
  • ईरान आर्थिक युद्ध की स्थिति में है, रूहानी

ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान प्रतिबंधों से नहीं डरता है और वह अपने उद्देश्यों से पीछे नहीं हटेगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को कहा ईरान को आर्थिक युद्ध का सामना है, इस युद्ध में ईरान के मुक़ाबले में अमरीका, इस्राईल और कुछ अरब देश हैं।

उन्होंने कहा, इस युद्ध का उद्देश्य, क्षेत्र में ईरान का प्रभाव कम करना, मिसाइल और परमाणु प्रगति को रोकना, विकास के मार्ग में रुकावटें डालना और जनता और सरकार के बीच दूरी पैदा करना है, लेकिन ईरान इस युद्ध से भी सफलता के साथ बाहर निकल जाएगा।

रूहानी ने आगे कहा, आईएईए ने कई बार पुष्टि की है कि ईरान परमाणु समझौते पर अमल कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद अमरीका इस समझौते से बाहर निकल गया।

उन्होंने कहा, यमन पर हमला करने वाले देशों ने 100 अरब डॉलर से अधिक के अमरीका से हथियार ख़रीदे, लेकिन यमन युद्ध में वह अपनी हार का एलान करने के लिए मजबूर हैं। msm