अमरीका को ईरान-इराक़ संबंधों में हस्तक्षेप का कोई हक़ नहींः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71850-अमरीका_को_ईरान_इराक़_संबंधों_में_हस्तक्षेप_का_कोई_हक़_नहींः_ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों को ईरान-इराक़ संबंधों में हस्तक्षेप का हक़ नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १७, २०१९ १६:५२ Asia/Kolkata
  • अमरीका को ईरान-इराक़ संबंधों में हस्तक्षेप का कोई हक़ नहींः ज़रीफ़

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों को ईरान-इराक़ संबंधों में हस्तक्षेप का हक़ नहीं है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरुवार को इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ में एक आर्थिक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इराक़ से ईरान के संबंध, कभी भी दिखावटी नहीं रहे हैं।

उन्होंने आर्थिक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा कि ईरान, परस्पर वीज़ा समाप्त करने, कस्टम टैक्स को कम करने या समाप्त करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक शहर बसाने द्वारा इराक़ के साथ अपने संबंधों को विस्तृत करने को तैयार है।

 विदेशमंत्री ने कहा कि बग़दाद, अरबील, नजफ़, सुलैमानिया, कर्बला और नज़फ़ जैसे इराक़ी शहरों की यात्रा के दौरा सरकारी अधिकारियों से अच्छी वार्ताएं हुईं और व्यापारियों से अच्छी चर्चाएं रहीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ईरान और इराक़ के संबंध का भविष्य बहुत ही उज्जवल और प्रकाशमयी है। (AK)