रक्षा क्षेत्र में कोई समस्या नहीं हैः प्रतिरक्षामंत्री
प्रतिरक्षामंत्री ने कहा है कि दूर तक मार करने वाले ईरानी मिसाइलों की क्षमता के कारण अमेरिका शोर मचाने लगा है।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने मंगलवार को कहा कि सही है कि दुश्मनों ने ईरान के राजनीतिक और आर्थिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं परंतु प्रतिरक्षा के क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है और पूरी शक्ति के साथ हम अपने कार्यक्रमों पर अग्रसर हैं।
ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ने कहा कि दो हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया जा चुका है जो 30 वर्गमीटर के बीच में गिरा है।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा कि मिसाइलों के निर्माण पर ध्यान व सूक्ष्मता सदैव प्रतिरक्षामंत्रालय की प्राथमिकता रहा है और इस समय भी समस्त मिसाइलों यहां तक कि दूर तक मार करने वाले मिसाइल भी सूक्ष्मता से अपने लक्ष्य को भेदते हैं। MM