ईरान, सुरक्षा बलों पर फिर आतंकी हमला, 1 शहीद, 5 घायल
सशस्त्र गुटों ने ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीस्तान व ब्लोचिस्तान के शहर नीकशहर में स्वयं सेवी बल बसीज के एक केन्द्र पर हमला करके एक स्वयंसेवी को शहीद और 5 अन्य को घायल कर दिया।
आईआरजीसी के क़ुद्स हेडक्वाटर के जनसंपर्क विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि सशस्त्र आतंकवादियों ने शनिवार की सुबह नीक शहर में स्वयंसेवी बल बसीज के केन्द्र पर हमला कर दिया।
ईरान के दक्षिणपूर्वी शहर नीकशहर के प्रासिक्यूटर मोहसिन गुल मुहम्मदी ने बताया कि इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी जैशुज़्ज़ुलम नामक आतंकी संगठन ने स्वीकार की है।
आतंकवादी गुट जैशुज़्ज़ुलम, सलफ़ी और वहाबी सोच रखता है और वह आतंकवादी व तकफ़ीरी गुटों का समर्थक है। उक्त आतंकवादी संगठन ने सीस्तान व ब्लोचिस्तान में होने वाले अनेक आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है जिनमें 26 अप्रैल 2017 को मीर जावा में 9 सुरक्षा सुरक्षा बल के जवानों की शहादत भी शामिल है।
इसी प्रकार आतंकवादी गुट जैशुज़्ज़ुलम, ईरान के दक्षिणपूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में आठ सीमा सुरक्षा बलों को शहीद करने और फिर उनके शवों को जलाने में भी लिप्त रहा है। (AK)