सीरियाः बम धमाके में 7 आम नागरिकों की मौत !
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72575-सीरियाः_बम_धमाके_में_7_आम_नागरिकों_की_मौत_!
सीरिया के हमा प्रान्त के सलमिया नगर में होने वाले बम धमाके में कम से कम 7 लोग मारे गये हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१९ ०५:५९ Asia/Kolkata
  • सीरियाः बम धमाके में 7 आम नागरिकों की मौत !

सीरिया के हमा प्रान्त के सलमिया नगर में होने वाले बम धमाके में कम से कम 7 लोग मारे गये हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बम, तकफीरी आतंकवादियों ने सलमिया नगर के आस पास मौजूद खेतों में लगाया था। 

इसी मध्य सीरियाई सेना ने दैरुज़्ज़ूर के निकट , आतंकवादियों द्वारा बनायी सुरंग और हथियारों की छोटी फैक्टरी बरामद की है जबकि दैरुज़्ज़ूर में ही एक और सामूहिक क़ब्र मिली है जिसमें सीरियाई नागरिकों के शव दफ्न किये गये थे। 

इन लोगों को आतंकवादी संगठन दाइश ने मार कर गाड़ दिया था। 

उधर कुर्द बलों ने उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा में दाइश के ठिकानों पर हमले करके दाइश के 63 आतंकवादियों को पकड़ लिया है। (Q.A.)