ईरानी राष्ट्र अमरीकी प्रतिबंधों और साज़िशों को नाकाम बना देगा, रूहानी
Feb १८, २०१९ ०९:३७ Asia/Kolkata
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाने पर बल दिया है।
रविवार को दक्षिण ईरान में एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, ईरानी राष्ट्र एक बार फिर एकजुटता का प्रदर्शन करके अमरीकी प्रतिबंधों और साज़िशों पर पानी फेर देगा।
उन्होंने कहा, अमरीकी प्रतिबंध ईरानी राष्ट्र को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकते।
ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीका के दबाव के बावजूद यूरोपीय देश परमाणु समझौते में बरक़रार हैं, इससे पता चलता है कि ईरान पर पूर्ण रूप से दबाव बनाने अमरीका नाकाम हो गया है। msm
टैग्स