सऊदी अरब विश्व और क्षेत्र में बुराईयों की जड़ है, जनरल सलामी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72909-सऊदी_अरब_विश्व_और_क्षेत्र_में_बुराईयों_की_जड़_है_जनरल_सलामी
ईरान की इस्लामी क्रांति के बल आईआरजीसी के उप प्रमुख ने सऊदी अरब को मध्यपूर्व और विश्व में बुराई की जड़ बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१९ १२:०६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब विश्व और क्षेत्र में बुराईयों की जड़ है, जनरल सलामी

ईरान की इस्लामी क्रांति के बल आईआरजीसी के उप प्रमुख ने सऊदी अरब को मध्यपूर्व और विश्व में बुराई की जड़ बताया है।

आईआरजीसी के उप प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा, ईरान अपने दुश्मन को पराजित करने और आतंकवादी हमलों के पीड़ितों का बदला लेने की योजना तैयार कर रहा है।

मंगलवार को तेहरान में ईरान के दक्षिण पूर्वी इलाक़े में आईआरजीसी की बस पर हालिया आत्मघाती हमले का उल्लेख करते हुए कमांडर सलामी ने कहा, सऊदी अरब ने आतंकवाद के समर्थन की ख़तरनाक रणनीति अपना रखी है।

उन्होंने कहा, आईआरजीसी फ़ोर्स अमरीका, ज़ायोनी शासन और क्षेत्रीय अरब देशों के शैतानी त्रिकोण के सामने डटी हुई है और यह कोई आसान काम नहीं है।

आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर का कहना था कि सऊदी अरब विश्व और इलाक़े में बुराईयों की जड़ है। msm