ईरान, अमरीका के साथ जारी लड़ाई में विजयी होगा, रूहानी
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना है कि ईरान और अमरीका के बीच जारी रस्साकशी अपने चरम स्तर पर है, लेकिन इस्लामिक गणराज्य निस्संदेह '' इस लड़ाई'' में विजयी होगा।
बुधवार को तेहरान में कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, अमरीका, ईरान विरोधी अपनी साज़िशों में नाकाम हो गया है।
उन्होंने अमरीका द्वारा ईरान के साथ सहयोग करने के कारण कंपनियों और बैंकों को धमकाने और उन पर दबाव बनाने को एक आतंकवादी क़दम क़रार दिया।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, अमरीका जब अंतरराष्ट्रीय नियमों को नज़र अंदाज़ करके किसी देश के लिए सहयोग के कारण, कंपनियों और बैंकों को धमकाता है तो वह एक आतंकवादी क़दम उठाता है।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा, ईरान विश्व समुदाय के साथ सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन जो देश ईरान के साथ सहयोग करना चाहते हैं उन्हें ईरान पर अत्यधिक इच्छाएं नहीं लादनी चाहिएं। msm