आईएईए ने ईरान की प्रतिबद्धता पर 14वीं बार बल दियाः ग़रीबाबादी
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने एक बार फिर फिर कहा कि ईरान ने परमाणु समझौते की पूर्ण प्रतिबद्धता की है।
आईएईए में ईरान के स्थाई राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने परमाणु समझौहते पर प्रतिबद्ध रहने के बारे में एजेन्सी की चौदहवीं रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आईएईए और विश्व समुदाय का ध्यान हटाने की दुश्मनों की समस्त कोशिशों के बावजूद ईरान और आईएईए के बीच सहयोग सकारात्मक मार्ग पर अग्रसर है।
ईरानी राजदूत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने 14वीं बार अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने परमाणु समझौते के बारे में अपने वचनों पर अमल किया है।
उन्होंने आईएईए की 14वीं रिपोर्ट के सामने आने के अवसर पर कहा कि पिछली 13 रिपोर्टों की भांति इस रिपोर्ट में भी एजेन्सी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनवरी 2016 से जब से परमाणु समझौते पर अमल शुरु हुआ हुआ है, ईरान ने परमाणु समझौते पर अमल के संबंध में अपने वचनों पर अमल किया है।
ईरानी राजदूत ने कहा कि आईएईए और विश्व समुदय का ध्यान हटाने के लिए ईरान के दुश्मनों और बुरा चाहने वालों के असंख्य प्रयासों के बावजूद ईरान और एजेन्सी के बीच सकारात्मक सहयोग जारी है।
उन्होंने कहा कि एजेन्सी की ज़िम्मेदारी है कि वह अपनी पेशावराना ज़िम्मेदारियों पर अमल करते हुए निष्पक्षता को बाक़ी रखे। उन्होंने साथ ही राजनैतिक उद्देश्यों की प्राप्ति क लिए एजेन्सी पर दबाव डालने के कुछ देशों के प्रयासों की भी आलोचना की। (AK)