तो इसलिए अमेरिका, ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकता....
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73265-तो_इसलिए_अमेरिका_ईरान_को_घुटने_टेकने_पर_मजबूर_नहीं_कर_सकता....
अमेरिका चाहे जितने प्रयास कर ले लेकिन वह ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध में कभी सफल नहीं हो पाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०१९ ११:१३ Asia/Kolkata
  • तो इसलिए अमेरिका, ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकता....

अमेरिका चाहे जितने प्रयास कर ले लेकिन वह ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध में कभी सफल नहीं हो पाएगा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चीन-अमेरिका सहयोग संगठन के उप प्रमुख “जॉन मेलीगान व्हाइट” ने कहा है कि अमेरिका किसी भी स्थिति में इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध में सफल नहीं होगा। उन्होंने इसका कारण भी बताया और कहा, क्योंकि इस देश में आर्थिक कौशल भरमार है। उन्होंने अमेरिका की ओर से ईरान और चीन पर डाले जा रहे दबाव को एक ग़लत क़दम करार देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां अशांति को बढ़ावा देने वाली हैं।

चीन-अमेरिका सहयोग संगठन के उप प्रमुख “जॉन मेलीगान व्हाइट”

जॉन मेलीगान व्हाइट ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी दबाव कभी भी कामयाब नहीं होगा क्योंकि यह देश बहुत ही शक्तिशाली और अमेरिका से बहुत पुराना है। उन्होंने चीन की शांतिपूर्ण नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि हम ईरान और दूसरे देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को जारी रखेंगे और बीजिंग कभी भी मध्यपूर्व में अमेरिकी की युद्धोन्मादी व अशांति पर आधारित नीतियों का पालन नहीं करेगा।

चीन-अमेरिका सहयोग संगठन के उप प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और चीन दूसरों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने की नीति का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी भी तेहरान को आत्मसमर्पण करने के लिए भी मजबूर नहीं कर सकता है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान मध्यपूर्व में एक महत्वपूर्ण देश है जो अपनी स्थिर नीतियों के साथ अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा भरपूर शक्ति के साथ कर सकता है। (RZ)