ईरान ने की काबुल के आतंकी हमले की निंदा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में किये जाने वाले आतंकी हमले की निंदा की है।
बहराम क़ासेमी ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस प्रकार की आतंकी कार्यवाहियों से दाइश सहित आतंकवादी गुटों का लक्ष्य अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और जनता के बीच मतभेद फैलाना है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश, सीरिया तथा इराक़ में अपनी पराजय की भरपाई इस प्रकार के हमलों से करना चाहते हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और वहां की जनता परस्पर सहयोग करके इस देश से आतंकवाद का समूल विनाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल निश्चित रूप से एसा होकर रहेगा।
ज्ञात रहे कि दाइश के आतंकवादियों ने गुरूवार को सुबह काबुल में अब्दुल अली मज़ारी की शहादत की 24वीं बरसी के कार्यक्रम में मोर्टार से हमला किया था जिसमें 3 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए थे।