अमरीकी पश्चिम एशिया में तनाव बाक़ी रखना चाहते हैंः क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73576-अमरीकी_पश्चिम_एशिया_में_तनाव_बाक़ी_रखना_चाहते_हैंः_क़ासेमी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी झूठे और निराधार दावे करके पश्चिम एशिया के क्षेत्र में तनाव और विभिन्न संकटों को बाक़ी रखना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१९ १०:२६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी पश्चिम एशिया में तनाव बाक़ी रखना चाहते हैंः क़ासेमी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी झूठे और निराधार दावे करके पश्चिम एशिया के क्षेत्र में तनाव और विभिन्न संकटों को बाक़ी रखना चाहते हैं।

बहराम क़ासेमी ने गुरुवार को अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की ओर से ऊर्जा के वार्षिक सम्मेलन में ईरान व इराक़ के संबंधों के बारे में किए गए दावे और राष्ट्र संघ के महासचिव से मुलाक़ात में लगाए गए निराधार आरोपों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ईरान व इराक़ के संबंध दोनों देशों के नेताओं व जनता की इच्छा पर परस्पर सम्मान, विश्वास व हितों के आधार पर मज़बूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान व इराक़, अमरीका की हस्तक्षेपपूर्ण नीतियों के विपरीत, एक दूसरे पर इच्छाएं थोपने कोशिश नहीं करते।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी तरह राष्ट्र संघ के महासचिव से मुलाक़ात में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा लगाए गए निराधार व घिसे पिटे आरोपों के बारे में कहा कि अमरीका की वर्तमान नीतियों के चलते हज़ारों निर्दोष लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, कई क्षेत्रीय देशों के बुनियादी ढांचे तबाह हो गए हैं, क्षेत्रीय देशों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और हथियारों की ख़रीदारी में बढ़ोतरी हुई है। अमरीकी अधिकारी एेसी स्थिति में ईरान के ख़िलाफ़ निराधार दावे कर रहे हैं जब अमरीकी सरकार, ज़ायोनी शासन का आंख बंद करके समर्थन कर रही है, यमन युद्ध में सऊदी अरब की मदद कर रही है, ईरान में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है और सीरिया में आतंकी गुटों  की मदद कर रही है। (HN)