ईरान इराक़ संबंध बहुत मज़बूत, विघ्न नहीं डाल सकते दुशमन
Mar १७, २०१९ ०९:३१ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि दोनों पड़ोसी मुस्लिम देशों ईरान और इराक़ के आपसी संबंध इतने मज़बूत हैं कि कोई भी ताक़त उनमें विघ्न नहीं डाल पाएगी।
शनिवार की रात ईरान की आर्थिक समन्वय सर्वोच्च परिषद की बैठक में बोलते हुए डाक्टर रूहानी ने अपनी इराक़ यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्रों में दोनों देशों के समझौतो पर तत्काल अमल शुरू करने के संबंध में यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ और यह पारस्परिक संबंधों में एक नया मोड़ा है।
डाक्टर रूहानी गत 11 मार्च को एक उच्च स्तरीय राजनैतिक व आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर बग़दाद पहुंचे थे।
इस अवसर पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
टैग्स