परमाणु समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करें यूरोपीय देश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73651-परमाणु_समझौते_की_प्रतिबद्धताओं_का_पालन_करें_यूरोपीय_देश
ईरान के संसद सभापति डाक्टर लारीजानी ने यूरोपीय देशों पर ज़ोर दिया है कि वह परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१९ ०९:३७ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करें यूरोपीय देश

ईरान के संसद सभापति डाक्टर लारीजानी ने यूरोपीय देशों पर ज़ोर दिया है कि वह परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल करें।

अली लारीजानी ने शनिवार की शाम अलआलम टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों ने समझौते को बचाने की बातें तो कीं लेकिन व्यवहारिक क़दम उठाने में बहुत टालमटोल से काम लिया। उन्होंने कहा कि यूरोपीयों ने एक विशेष प्रकार का वित्तीय चैनल खोला है जिसके माध्यम से वह अमरीका के प्रतिबंधों से ख़ुद को बचा सकते हैं।

डाक्टर लारीजानी का कहना था कि यदि परमाणु समझौते को बाक़ी रखना है तो यूरोपीयों को अपने बर्ताव में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान अब वार्ता के लिए कोई भी नई शर्त स्वीकार नहीं करेगा।