और जब बॉक्सिंग रिंग में गूंजा “या हैदरे कर्रार” का नारा + वीडियो
एमएमए या मिक्सड मार्शल आर्ट्स के प्रसिद्ध ईरानी पहलवान अमीर अली अकबरी रूस में आयोजित एमएमएस हैवीवेट मुक़ाबले में अपने अमेरिकन प्रतिस्पर्धी को धूल चटा दी।
प्राप्त रिपोर्ट के मताबिक़, रूस में आयोजित एमएमएस हैवीवेट प्रतियोगिता में रविवार रात ईरान के प्रख्यात बॉक्सर अमीर अली अकबरी ने अमेरिकन बॉक्सर शियलटन ग्रियूज़ को नाक आउट कर दिया। अली अकबरी ने मुक़ाबला जीतने के बाद या हैदरे करारा के ज़ोरदार नारा लगाया और ईरान के ख़ूबसूरत राष्ट्रीय ध्वज जीत का जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि ईरानी पहलवान अमीर अली अकबरी जो ग्रीको रोमन कुश्ती के पूर्व चैंपियन रह चुके हैं और वर्ष 2017 में रायज़ीन कप में एमएमए के अपने दूसरे मुक़ाबले में अमरीकी फ़ाइटर टाइलर किंग के सामने रिंग में उतरे थे और सिर्फ़ 1 मिनट 39 सेकन्ड में उन्हें नॉक आउट कर दिया था।

अमीर अली अकबरी हमेशा अपने मुक़ाबले का आरंभ या हैदरे कर्रार के नारे के साथ करते हैं और मुक़ाबला जीतने के बाद भी इसी नारे को लगाते हैं। अकबरी द्वारा या हैदरे कर्रार का लगाया जाने वाला नारा बॉक्सिंग की दुनिया में बहुत ही पसंद किया जाने लगा है। रूस में हुई एमएमएस हैवीवेट प्रतियोगिता से पहले अमेरिकी बॉक्सर ने कई बार दावा किया था कि वह यह फ़ाइट बड़ी आसानी से और एकपक्षीय रूप से जीत जाएगा लेकिन अली अकबरी ने उनपर मुक्कों की बरसात करके उन्हें धूल चटा दी। (RZ)