आतंकवादियों के अंत तक जंग जारी रहेगी, जनरल बाक़ेरी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि इलाक़े में आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध उस समय तक जारी रहेगा जब तक उनका पूर्ण रूप से अंत नहीं हो जाता।
जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने ईरान, सीरिया और इराक़ के त्रिपक्षीय सम्मेलन के समापन पर दमिश्क़ में एक प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि ईरान, इराक़ और सीरिया , एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के जिस रास्ते पर चले हैं उस पर भविष्य में भी चलते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियों के एजेन्ट, क्षेत्र में अशांति फैलाने और इस्राईल के अतिग्रहण को जारी रखने के लिए, षडयंत्र रच रहे हैं और निश्चित रूप से दुश्मनों की इच्छा है कि ईरान और इराक़ को भी इस्राईल के हित की राह में प्रयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारा मक़सद, सीरिया में शांति व स्थिरता स्थापित करना और उन सभी तत्वों को बाहर खदेड़ना जो सीरियाई सरकार की अनुमति के बिना इस देश में घुस आए हैं।
जनरल बाक़ेरी ईरान , इराक़ और सीरिया के सेनाध्यक्षों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए एक उच्च सैन्य प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को दमिश्क गये हैं।(Q.A.)