ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया 
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73742-ब्रिगेडियर_जनरल_मोहम्मद_बाकिरी_ने_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
दमिश्क में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक में आतंकवाद से लड़ाई में अधिक समन्वय पर बल दिया गया
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०१९ ०८:०३ Asia/Kolkata
  • ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया 

दमिश्क में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक में आतंकवाद से लड़ाई में अधिक समन्वय पर बल दिया गया

सशस्त्र सेना के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने कहा है कि ईरान, इराक और सीरिया के सेना प्रमुखों ने आतंकवाद से लड़ाई के संबंध में अधिक समन्वय पर बल दिया है।

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने, जो सीरिया की यात्रा पर हैं, अलआलम टीवी से बात-चीत में कहा कि ईरान, इराक और सीरिया के मध्य दमिश्क में एक त्रिपक्षीय बैठक हुई जिसमें आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में समन्वय की आवश्यकता और संयुक्त सीमाओं पर सुरक्षा स्थापित करने पर सहमति बनी।

ईरान, इराक और सीरिया के मध्य त्रिपक्षीय बैठक आतंकवाद से मुकाबले के मार्गों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित हुई।

सी प्रकार सैनिक सहकारिता के स्तर में वृद्धि, आतंकवाद से मुकाबले में समरसता और तीनों देशों के मध्य समन्वय उत्पन्न करना ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बाकिरी के सीरिया यात्रा के लक्ष्य हैं।

ईरान की सशत्र सेना के प्रमुख ने सीरिया के बू कमाल और दैरूज़्जूर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया है। MM