ईरान की जनता अमरीका के अमानवीय प्रतिबंधों को नाकाम बना देगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73769-ईरान_की_जनता_अमरीका_के_अमानवीय_प्रतिबंधों_को_नाकाम_बना_देगी
ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ने ईरान की जनता की ज़िंदगी को कठिन बनाने के लिए मध्ययुगीन हथकंडे अपनाए हैं लेकिन ईरान के लोगों में कहीं भी निराशा नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१९ १०:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान की जनता अमरीका के अमानवीय प्रतिबंधों को नाकाम बना देगी

ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ने ईरान की जनता की ज़िंदगी को कठिन बनाने के लिए मध्ययुगीन हथकंडे अपनाए हैं लेकिन ईरान के लोगों में कहीं भी निराशा नहीं है।

जवाद ज़रीफ़ ने नौरोज़ की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईरान की जनता ने एक के बाद एक अमरीका के सात राष्ट्रपतियों को यह दिखा दिया है कि ईरान की जनता कठिनाइयों का डटकर मुक़ाबला करने के साथ ही उन्हें विकास के अवसरों के रूप में देखती है।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान की जनता नए वर्ष में अधिक लचक वाली नवी अर्थ व्यवस्था का निर्माण करेगी और उस अमानवीय दीवार को जो अमरीका ईरान के चारों ओर बनाना चाहता है अपने घटकों की मदद से ध्वस्त कर देगी।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने ईरान उन सभी देशों से सहयोग का स्वागत करता है जो अमरीका की गुंडागर्दी से पीड़ित हैं।