रूहानीः बाढ़ पीड़ितों को हुए नुक़सान की भरपाई करेगी सरकार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73924-रूहानीः_बाढ़_पीड़ितों_को_हुए_नुक़सान_की_भरपाई_करेगी_सरकार
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सरकार अपनी समस्त क्षमताओं का प्रयोग करते हुए बाढ़ पीड़ितों को हुए नुक़सान की भरपाई करेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१९ ११:३४ Asia/Kolkata
  • रूहानीः बाढ़ पीड़ितों को हुए नुक़सान की भरपाई करेगी सरकार

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सरकार अपनी समस्त क्षमताओं का प्रयोग करते हुए बाढ़ पीड़ितों को हुए नुक़सान की भरपाई करेगी।

हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कुछ प्रांतों में आई बाड़ पर दुख जताया और कहा कि पिछले चालीस साल में जो प्रयास किए गए उनका इस समय बहुत अच्छा प्रभाव देखने में आया लेकिन यह प्रयास पर्याप्त नहीं हैं अभी हमें और भी काम करना है।

डाक्टर रूहानी ने कहा कि नदियों की गाद हटाना, खतरे की रेंज में आने वाले शहरों की रक्षा की व्यापक योजना, पानी को झीलों और बड़ी नदियों की ओर ले जाना, बांध बनाना, सड़कें और रेलवे लाइनें बनाने की योजनाओं पर पुनरविचार वह महत्पूर्ण क़दम हैं जिनके माध्यम से हम इस समस्या को बेहतरी अवसर में बदल सकते हैं।

भारत में हालिया दिनों में भारी वर्षा के कारण गुलिस्तान, माज़न्दरान, फ़ार्स और लुरिस्तान सहित कुछ प्रांतों में पानी भर गया।

शीराज़ नगर में गत सोमवार को पानी के तेज़ बहाव की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।