ईरानी किसी भी दशा में अमरीका के सामने झुकने वाले नहीं! विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74033-ईरानी_किसी_भी_दशा_में_अमरीका_के_सामने_झुकने_वाले_नहीं!_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान के खिलाफ अमरीकी कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरानी, किसी भी दशा में अमरीकी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१९ १४:५० Asia/Kolkata
  • ईरानी किसी भी दशा में अमरीका के सामने झुकने वाले नहीं! विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान के खिलाफ अमरीकी कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरानी, किसी भी दशा में अमरीकी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को ट्वीट किया है कि ईरान के बारे में ट्रम्प की नीतियां विफल हो चुकी हैं लेकिन वह, ईरान के बारे में अपनी नीतियों को सफल दर्शाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। 

विदेशमंत्री ने कहा है कि ट्रम्प भी अमरीका के अन्य राष्ट्रपतियों की तरह यह सीख जाएंगे कि ईरानी कभी दबाव के आगे झुकते नहीं। 

याद रहे ट्रम्प ने एकपक्षीय रूप से जेसीपीओए से निकलने के बाद ईरान पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला शुरु कर रखा है। 

ट्रम्प का दावा है कि इस तरह से वह ईरान की नीतियों में बदलाव पर उसे तैयार कर लेंगे। (Q.A.)