ज़रीफ़ः अमरीकी प्रतिबंध आर्थिक आतंकवाद हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74061-ज़रीफ़ः_अमरीकी_प्रतिबंध_आर्थिक_आतंकवाद_हैं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंध आर्थिक आतंकवाद हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०२, २०१९ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ः अमरीकी प्रतिबंध आर्थिक आतंकवाद हैं

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंध आर्थिक आतंकवाद हैं।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने सोमवार की रात ट्वीट किया कि ट्रम्प सरकार की ओर से अधिक से अधिक दबाव डालने की नीति के कारण जो सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का खुला उल्लंघन भी है, देश के विभिन्न भागों में आई बाढ़ से प्रभावितों को मानवता प्रेमी सहायताएं भेजने के ईरानी रेट क्रिसेंट संस्था के प्रयासों में रुकावट पैदा हुई है।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान को जो सामान बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें वह हेलीकाप्टर भी शामिल हैं जो वर्तमान समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ज़रूरी हैं, अतः यह केवल आर्थिक युद्ध नहीं बल्कि आर्थिक आतंकवाद भी है।

ज्ञात रहे कि हालिया दो सप्ताह के भीतर ईरान के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भागो। में भारी वर्षा के कारण बाढ़ आ गई है जिससे भारी आर्थिक नुक़सान हुआ है जबकि लगभग चार दर्जन लोगों की जानें गई हैं।