ईरान अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा हैः आईएईए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74070-ईरान_अपने_वचनों_के_प्रति_कटिबद्ध_रहा_हैः_आईएईए
अमरीका की ओर से नए प्रतिबंधों की धमकी के बीच अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने फिर इस बात की पुष्टि की है कि परमाणु समझौते के बारे में ईरान अपने वचनों के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१९ १२:१८ Asia/Kolkata
  • ईरान अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा हैः आईएईए

अमरीका की ओर से नए प्रतिबंधों की धमकी के बीच अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने फिर इस बात की पुष्टि की है कि परमाणु समझौते के बारे में ईरान अपने वचनों के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध रहा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आईएईए ने एलान किया है कि महानिदेशक यूकियो अमानो ने अपनी नई रिपोर्ट में इस बात की पुनः पुष्टि की है कि ईरान, परमाणु समझौते के प्रति लगातार कटिबद्ध रहा है।  आईएईए की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के समस्त परमाणु प्रतिष्ठानों तक पहुंच के कारण अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी, इस बात की पुष्टि करती है कि तेहरान, परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है।

आईएईए के महानिदेशक इससे पहले भी अपनी कई रिपोर्टों में एलान कर चुके हैं कि परमाणु समझौते के संदर्भ में ईरान सदैव वचनबद्ध रहा है।  ज्ञात रहे कि इसी बीच अमरीका ने ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की धमकी दी है।