अमरीका, विश्व भर के आतंकवादियों का सरग़ना, राष्ट्रपति रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल आईआरजीसी ने क्षेत्र से आतंकवाद की जड़ उखाड़ कर फेंक दी है, कहा कि विश्व साम्राज्यवाद और अमरीका, ईरानी राष्ट्र के साथ टकराव में अपनी विफलता की क्षतिपूर्ति आईआरजीसी को आतंकवादी घोषित करके करना चाहता ।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा कि आईआरजीसी को अमरकी की आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।
राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रुहानी ने मंगलवार को परमाणु तकनीक के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 114 उपलब्धियों का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज से आईआरजीसी की लोकप्रियता ईरान और क्षेत्र की जनता में पहले से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि आईआरजीसी को इस लिए अमरीका और ज़ायोनियों के आक्रोश का पात्र बनना पड़ रहा है क्योंकि वह हमेशा क्षेत्रीय जनता के साथ और प्रतिरोध मोर्चे में अगुवा रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश या राष्ट्र यह दावा नहीं कर सकता कि वह ईरान से अधिक आतंकवाद की बलि चढ़ा है। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता , उस आतंकवाद की भेंट चढ़ी है जिसे महाशक्तियों ने तैयार किया और समर्थन दिया है।
राष्ट्रपति रूहानी ने इसी ने इसी प्रकार इराक़ और सीरिया की सरकारों की औपचारिक मांग पर इन देशों को सैन्य सलाह देने का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रीय आतंकवादियों को अमरीका समर्थन और प्रोत्साहन देता है और आज भी यह देश दाइश के खिलाफ लड़ने पर तैयार नहीं है बल्कि उसके सरगनाओं को शरण दे रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका विश्व की क्रांतिकारी संस्थाओं को आतंकवादी कहता है जबकि स्वंय विश्व भर के आतंकवादियों का अगुवा है। (Q.A.)