ईरान , अमरीका को उसी की तरह जवाब देगा, रक्षा मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74244-ईरान_अमरीका_को_उसी_की_तरह_जवाब_देगा_रक्षा_मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर अमरीका आईआरजीसी के बारे में अपनी मूर्खता को व्यवहारिक बनाता है तो तेहरान, व्यवस्था की शैली के अंतर्गत, मुंहतोड़ जवाब देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१९ १५:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान , अमरीका को उसी की तरह जवाब देगा, रक्षा मंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर अमरीका आईआरजीसी के बारे में अपनी मूर्खता को व्यवहारिक बनाता है तो तेहरान, व्यवस्था की शैली के अंतर्गत, मुंहतोड़ जवाब देगा।

ब्रिग्रेडियर जनरल अमीर हातेमी ने एक बयान में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि आईआरजीसी संविधान की धारा 150 के अनुसार क्रांति और उसकी उपलब्धियों की रक्षा की ज़िम्मेदार है, कहा कि अमरीका का गैर कानूनी क़दम, संविधान का विरोध है जिसे ईरानी जनता ने पारित किया है। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि क्रांति सरंक्षक बल आईआरजीसी, वर्चस्ववादी शक्तियों और ज़ायोनियों के आक्रमणों का केन्द्र रहा है यहां तक कि अमरीका के बुद्धिहीन और अपराधी राष्ट्रपति ने इस बल का नाम आतंकवादियों की सूचि में शामिल कर दिया। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि अमरीका का यह क़दम, क्षेत्र में उसकी विफलता और इस्लामी क्रांति और ईरान की क्रांतिकारी जनता से शत्रुता की गहरायी का चिन्ह है और इस तरह से वह आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है। 

याद रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा कि आईआरजीसी को अमरीका की आतंकवादियों की सूचि  में शामिल कर दिया गया है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। (Q.A.)