आईआरजीसी के समर्थन में देशव्यापी रैलियां
इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों आईआरजीसी के बारे में अमरीकी सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को पूरे ईरान में रैलियां निकाली गईं।
ईरान की जनता ने आईआरजीसी या सिपाहे पासदारान के विरुद्ध ट्रम्प के ग़ैर क़ानूनी फैसले का विरोध करते हुए आज शुक्रवार को व्यापक रैलियां निकालीं। आईआरजीसी के समर्थन में निकाली गईं देश व्यापी रैलियों के घोषणापत्र में कहा गया है कि इस्लामी क्रांति के उपलब्धियों की रक्षा में आईआरजीसी की महत्वपूर्ण भूमिका ने शत्रुओं को असहाय एवं निराश कर दिया है। इस घोषणापत्र में कहा गया है कि यमन, बहरैन, फ़िलिस्तीन, अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया, इराक़, वेनेज़ुएला और नाइजीरिया में अमानवीय कार्यवाहियों के कारण अमरीकी नेताओं को आतंकवादी सरकार का मुखिया कहा जा सकता है। ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार ने 8 अप्रैल 2019 को ईरानी विरुद्ध दबवा बढ़ाने के उद्देश्य से आईआरजीसी के नाम को तथाकथित आतंकवादी सूची में डाल दिया है।
इस अमरीकी फैसले के जवाब में इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद ने पश्चिम एशिया या मध्यपूर्व में मौजूद अमरीकी सैनिकों को आतंकवादी घोषित कर दिया है।