सैयद अब्बास मूसवी बने विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74343-सैयद_अब्बास_मूसवी_बने_विदेश_मंत्रालय_के_नए_प्रवक्ता
बहराम क़ासेमी के स्थान पर सैयद अब्बास मूसवी को ईरान के विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०१९ १०:२८ Asia/Kolkata
  • सैयद अब्बास मूसवी बने विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

बहराम क़ासेमी के स्थान पर सैयद अब्बास मूसवी को ईरान के विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सैयद अब्बास मूसवी इससे पहले विदेश मंत्रालय में मीडिया प्रभारी के पद पर आसीन रह चुके हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता बहराम क़ासेमी को फ़्रांस के लिए ईरान का राजदूत नियुक्त किया गया है।  बहराम क़ासेमी जून 2016 से ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे थे।