यूरोपीय देशों को ईरान की चेतावनी
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने चेतावनी दी है कि परमाणु समझौते में शामिल यूरोपीय देश ग़ैर-डॉलर प्रत्यक्ष भुगतान चैनल के संचालन में और अधिक देर नहीं कर सकते।
रविवार को तेहरान में ज़रीफ़ ने कहा, यूरोपीय देशों ने परमाणु समझौते के तहत कई वादे किए थे, जिनमें से एक इंस्टैक्स था। उन्हें अपने वादों का सम्मान करने के लिए इंस्टैक्स का संचालन कर देना चाहिए था।
ग़ौरतलब है कि मई 2018 में अमरीका के परमाणु समझौते से निकलने के बाद, इस समझौते को बचाए रखने के लिए यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी ने ग़ैर-डॉलर प्रत्यक्ष भुगतान बैंकिंग सिस्टम के संचालन का वादा किया था, लेकिन इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है।
ईरान ने पिछले ही हफ़्ते INSTEX के समानांतर व्यापारिक लेनदेन के लिए वित्तीय चैनल STFI, को लॉन्च किया है।
ज़रीफ़ का कहना है कि यह देखते हुए परमाणु समझौते पर यूरोपीय हस्ताक्षरकर्ताओं के पास अपने वादों पर अमल करने में देरी का कोई बहाना नहीं है। msm