आतंकवादी इस्लामी देशों की निकटता से भयभीत हैं" ज़रीफ़
21 अप्रैल को इमरान ख़ान ईरान आ रहे हैं।
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को पाकिस्तान में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए बल देकर कहा है कि आतंकवादी इस्लामी देशों के निकट संबंधों से भयभीत हैं।
विदेशमंत्री ने पाकिस्तान में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए ट्वीट किया कि आतंकवादी, अतिवादी और उनके समर्थक मुसलमान देशों के मध्य निकट संबंधों से भयभीत हैं।
उन्होंने आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में तेहरान और इस्लामाबाद के मध्य होने वाली सहकारिता पर बल दिया और कहा कि ईरान सदैव पाकिस्तान की सरकार और जनता के साथ रहा है।
जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार 21 अप्रैल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की ईरान यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध विस्तार की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण है।
गुरूवार की सुबह एक बस पाकिस्तान के गवादर में जा रही थी कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसमें सवार 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। MM