ईरानी थल सेना की छह बड़ी उपलब्धियों का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74557-ईरानी_थल_सेना_की_छह_बड़ी_उपलब्धियों_का_अनावरण
ईरान की थल सेना ने स्वदेशी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के तैयार किए गये कुछ नये रक्षा उपकरणों और मशीनों का अनावरण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१९ १३:५७ Asia/Kolkata
  • ईरानी थल सेना की छह बड़ी उपलब्धियों का अनावरण

ईरान की थल सेना ने स्वदेशी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के तैयार किए गये कुछ नये रक्षा उपकरणों और मशीनों का अनावरण किया है।

थल सेना के डिप्टी कमान्डर जनरल नौज़र नेअमती ने एक कार्यक्रम के दौरान उक्त रक्षा उपकरणों का अनावरण किया। स्मार्ट मल्टी रोटर बमबार सिस्टम, जाल फेंकने वाला ड्रोन, एटामिक प्लाज़मा स्पेक्ट्रो मीटर और दूसरे रक्षा उपकरण शामिल हैं।

यह समस्त उपकरण ईरान के रक्षामंत्रालय के विशेषज्ञों ने आंतरिक उपकरणों और क्षमताओं से काम लेते हुए तैयार किए हैं। ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के निर्देशों के दृष्टिगत देश के रक्षा क्षमता की मज़बूती, सशस्त्र सेना की पहली प्राथमिकता में शामिल है। (AK)