बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के दौरे पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन बहाली और पीड़ितों की वापसी को सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
लुरिस्तान में क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के तुरंत बाद राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बाढ़ प्रभावित शहर पलदुख़्तर का दौरा किया और सहायता कार्यों का निकट से जाएज़ा लिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि लुरिस्तान के शहर पलदुख़्तर को हालिया सैलाब में सबसे अधिक नुक़सान पहुंचा है इसीलिए इस शहर का पुनर्निमाण हमारी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के समस्त देशों की सेना घटनाओं में सक्रिय होती हैं किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान विशेषकर हालिया बाढ़ में हमारी सशस्त्र सेना ने अपनी ज़िम्मेदारी से अधिक भूमिका अदा की।
उन्होंने कहा कि इस बाढ़ के दौरान प्रतिरक्षा काल की भांति राष्ट्र, आईआरजीसी, स्वयं सेवी बलों और रेड क्रिसेंट के बीच समन्वय और एकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
ज्ञात रहे कि ईरान में आने वाली बाढ़ के कारण 40 हज़ार अरब रियाल नुक़सान के अतिरिक्त 76 लोग हताहत भी हुए हैं। (AK)