तेहरान में पाक प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, गार्ड आफ़ आनर + वीडियो
Apr २२, २०१९ ०७:४० Asia/Kolkata
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का सोमवार को तेहरान में स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सादाबाद काम्लेक्स में आधिकारिक रूप से भव्य स्वागत किया गया।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने थोड़ी देर पहले तेहरान में स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सादाबाद काम्लेक्स में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का आधिकारिक स्वागत किया।
ईरान की सशस्त्र सेना के जवानों ने मेहमान प्रधानमंत्री को गार्ड आफ़ आनर दिया। इमरान ख़ा ने परेड का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर इस्लामी गणतंत्र ईरान और पाकिस्तान के राष्ट्रगान भी बजाए गये। इमरान ख़ान अपने तेहरान दौरे के दौरान राष्ट्रपति रूहानी सहित ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे। (AK)
टैग्स