क्या ईरान ने हुर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने की योजना बना ली है?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74689-क्या_ईरान_ने_हुर्मुज़_स्ट्रेट_बंद_करने_की_योजना_बना_ली_है
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि प्रतिबंधों और दबावों से ईरान की राजनीति बदली नहीं जा सकती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१९ १५:५८ Asia/Kolkata
  • क्या ईरान ने हुर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने की योजना बना ली है?

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि प्रतिबंधों और दबावों से ईरान की राजनीति बदली नहीं जा सकती।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ ने बुधवार को न्यूयार्क एशियाई संघ में भाषण देते हुए दुनिया के देशों के बारे में अमरीका की दोहरी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि परमाणु समझौते और अन्य अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निकलने की अमरीका की कार्यवाही के कारण ही अब अमरीका से दूसरे देशों का विश्वास उठ गया है। 

श्री जवाद ज़रीफ़ ने यह बयान करते हुए कि अभी तक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने अपनी 14 रिपोर्टों में यह पुष्टि की है कि ईरान परमाणु समझौते के अपने वचनों पर अमल कर रहा है, कहा कि अमरीकी अधिकारी दूसरे देशों पर अपनी इच्छाएं थोप नहीं सकते। 

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका के निकलने के बाद परमाणु समझौते के बारे में अपने वचनों पर अमल नहीं किया, कहा कि इन्सटैक्स यूरोप की ओर से दिए गये अपने वचनों को व्यवहारिक बनाने और व्यापार तथा लेनदेन का एक उपाय है जिसके क्रियान्वयन की ईरान प्रतीक्षा कर रहा है।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने हुर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने के बारे में कहा कि फ़ार्स की खाड़ी दुनिया की जीवन नाड़ी है किन्तु जब तक ईरान के राष्ट्रीय हित पूरे होते रहेंगे, हुर्मुज़ स्ट्रेट खुला रहेगा। 

विदेशमंत्री ने ईरान के तेल निर्यात के मार्गों को बंद करने के अमरीकी प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान अपने तेल की ब्रिक्री जारी रखेगा क्योंकि ईरान के तेल के अपने ख़रीददार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास से सिद्ध हो गया है कि ईरान कभी भी नहीं झुकेगा क्योंकि ईरान की प्रतिष्ठा बिक्री के लिए नहीं हैं। (AK)