ईरान, टकराव नहीं चाहता लेकिन आत्मरक्षा ज़रूर करेगा!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74698-ईरान_टकराव_नहीं_चाहता_लेकिन_आत्मरक्षा_ज़रूर_करेगा!
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान टकराव और युद्ध का प्रयास नहीं कर रहा है किंतु अपनी रक्षा ज़रूर करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१९ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान, टकराव नहीं चाहता लेकिन आत्मरक्षा ज़रूर करेगा!

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान टकराव और युद्ध का प्रयास नहीं कर रहा है किंतु अपनी रक्षा ज़रूर करेगा।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रायटर्ज़ न्यूज़ एजेन्सी से एक वार्ता में कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान के साथ युद्ध की इच्छा नहीं रखते लेकिन कुछ लोग, उन्हें एेसे युद्ध की ओर घसीट रहे हैं। 

विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॅान बोल्टन और इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू सहित " बी टीम" ट्रम्प को ईरान के साथ युद्ध की ओर खींच रही है। 

विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया कि अमरीका में वर्तमान नीतिकार, वार्ता पर आधारित समाधान के प्रयास में नहीं हैं क्योंकि यह संभव है कि यह लोग एेसी योजना बनाएं जिसके परिणाम में एक बड़ा संकट पैदा हो जाए। 

उन्होंने इसी प्रकार आईआरजीसी के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों को खोखला बताया और बल दिया कि अगर अमरीका, संपर्क साधन और वर्तमान प्रोटोकाल का पालन करेगा तो इस सच्चाई के बावजूद कि फार्स की खाड़ी में अमरीका की उपस्थिति अस्थिरता का कारण है, ईरान कोई कार्यवाही करने का इरादा नहीं रखता। 

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क गये हैं। (Q.A.)