हमसे बचकर कहां जाओगे, अमरीकी युद्धक बेड़े पर आईआरजीसी की नज़र + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74786-हमसे_बचकर_कहां_जाओगे_अमरीकी_युद्धक_बेड़े_पर_आईआरजीसी_की_नज़र_वीडियो
ईरान की आईआरजीसी ने सफल कार्यवाही करते हुए फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्धक बेड़े की ड्रोन से निगरानी करके दुनिया को हैरान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१९ १०:२० Asia/Kolkata
  • हमसे बचकर कहां जाओगे, अमरीकी युद्धक बेड़े पर आईआरजीसी की नज़र + वीडियो

ईरान की आईआरजीसी ने सफल कार्यवाही करते हुए फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्धक बेड़े की ड्रोन से निगरानी करके दुनिया को हैरान कर दिया है।

तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार निगरानी करने वाले ईरानी ड्रोन की फ़ुटेज दिखाई गयी है जो फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी बेड़े डूवाइट डी आइज़न हूवर और अन्य अमरीकी वार शिप के ऊपर से गुज़र रहा था।

फ़ुटेज में युद्धक बेड़े पर पर जेट फ़ाइटर विमान भी देखे जा सकते हैं किन्तु यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब बनाया गया था।

ज्ञात रहे कि यह ईरान की ओर से यह कार्यवाही ऐसे समय में सामने आया है कि जब अमरीकी सरकार ने ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही करते हुए जारी महीने के आरंभ में ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल कर दिया था।

ईरान ने अमरीका की इस ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही पर जवाबी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमरीकी सेना को आतंकवादी क़रार दिया था। (AK)