दुश्मन के साथ वार्ता, उसके सामने घुटने टेक देना है, जनरल सुलेमानी
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी ने कहा है कि दुश्मन आर्थिक दबाव डालकर हमें वार्ता की मेज़ पर लाना चाहता है, लेकिन हम दुश्मन के सामने घुटने नहीं टेकेंगे।
सोमवार को मेजर जनरल सुलेमानी ने तेहरान में कहा, दुश्मन दो रास्तों से ईरान को नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं, एक आर्थिक दबाव डालकर और दूसरे देश में अशांति फैलाकर।
उन्होंने कहा, हमारे देश की जनता समझदार है, जनता का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में दुश्मन से वार्ता उसके सामने घुटने टेक देने की बराबर है, इसलिए हम किसी भी हालत में इस अपमान को सहन नहीं करेंगे।
क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर का कहना था कि अमरीका और उसके घटकों को समझ लेना चाहिए कि आज ईरान एक शक्तिशाली देश है और सैन्य शक्ति व शांति की दृष्टि से काफ़ी मज़बूत है। msm