अमेरिका, ईरान को तेल की बिक्री से नहीं रोक सकताः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74906-अमेरिका_ईरान_को_तेल_की_बिक्री_से_नहीं_रोक_सकताः_राष्ट्रपति_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने अमेरिका की ओर से ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों को छूट न दिए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अमेरिका, ईरानी तेल की बिक्री नहीं रोक सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१९ १६:२३ Asia/Kolkata
  • अमेरिका, ईरान को तेल की बिक्री से नहीं रोक सकताः राष्ट्रपति रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने अमेरिका की ओर से ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों को छूट न दिए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अमेरिका, ईरानी तेल की बिक्री नहीं रोक सकता है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने किरमानशाह प्रांत में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, ईरान की किसी से दुश्मनी नहीं है, मगर वह किसी भी तरह के षड्यंत्र के मुक़ाबले में ख़ामोश नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र की शक्ति, ताक़त, त्याग और बलिदान अमेरिकी कल्पना से कहीं अधिक है। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान, अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन करके दुश्मनों के षड्यंत्रों का जवाब देता है। उन्होंने कहा की ऐसी स्थिति में कि जब शत्रुओं की दुश्मनी अपने चरम पर है इसके बावजूद ईरानी राष्ट्र दिन प्रतिदिन विकास की ओर बढ़ रहा है और नई-नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है, जो हमारे दुश्मनों के मुंह पर एक ज़ोरदार तमाचा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा था कि अमेरिका ईरान के तेल निर्यात पर दबाव डाल कर, ईरान को तेल निर्यात से रोकना चाहता है ताकि इस प्रकार से इस्लामी गणतंत्र ईरान की आमदनी कम कर सके। अमेरिका यह चाहता है कि ईरान में कुछ चीज़ों के आयात की आवश्यकता बढ़ जाए। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अमरीका भविष्य में देख लेगा कि ईरान अपना तेल निर्यात जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कुछ देश, अमरीकी दबाव के सामने पीछे हट गए, लेकिन ईरानी राष्ट्र , क्रांति की सफलता से लेकर आज तक अमरीका के सामने डटा हुआ है। (RZ)