ईरान से हर तरह की दुश्मनी नाकाम रहेगीः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74975-ईरान_से_हर_तरह_की_दुश्मनी_नाकाम_रहेगीः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के विरुद्ध दुश्मनों के षड्यंत्रों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि ईरान एकता और डटकर तथा भविष्य के प्रति आशावान होकर हर दुश्मनी को विफल बना देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१९ १२:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान से हर तरह की दुश्मनी नाकाम रहेगीः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के विरुद्ध दुश्मनों के षड्यंत्रों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि ईरान एकता और डटकर तथा भविष्य के प्रति आशावान होकर हर दुश्मनी को विफल बना देगा।

उन्होंने तेहरान में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ईरान पर प्रतिबंध लगाने और धमकी देने के अमरीकी लक्ष्यों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान अपनी वैभवता और स्वतंत्रता तथा दुनिया व क्षेत्र में अपने प्रभाव के चलते अमरीका को स्वीकार्य नहीं है।

डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी क्रांति का आधार स्वाधीनता था, कहा कि अमरीका अपने अवैध लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ईरान की विदेशी मुद्रा के स्तर को कम करने के प्रयास में है किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इन षड्यंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए आवश्यक युक्ति अपना ली है।

उन्होंने इसी प्रकार ईरान से तेल ख़रीदने वाले कुछ देशों को मिली छूट को समप्त करने की अमरीकी कार्यवाही की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान प्रतिबंधों के बावजूद अपने तेल बेचता रहेगा। 

राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते को लागू न करने के लिए ज़ायोनी शासन और सऊदी सरकार के षड्यंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका की वर्तमान सरकार सऊदी अरब और ज़ायोनी कट्टरपंथियों और नस्लभेदियों के पैसों से अपनी कार्यवाहियां अंजाम दे रही है। (AK)