ईरान, अपनी ज़रूरत का परमाणु ईंधन बनाएगा, फलाहत पीशा
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान
हश्मतुल्लाह फलाहतपीशा ने अमरीका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के रुख के बारे में कहा कि ईरान, मुक़ाबला करने की नीति अपनाएगा और इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारी इस नीति के समर्थक हैं।
फलाहत पीशा ने कहा कि ईरान एनपीटी से निकलने का इरादा नहीं रखता।
उन्होंने कहा कि अमरीकी, प्रतिबंध पुनः लगाने के बाद, ईरान के परमाणु उद्योग को अभावग्रस्त करने के प्रयास में हैं ताकि वर्तमान परिस्थितियों से पूरा लाभ उठाया जा सके इस लिए ईरान दो चीज़ों के लिए प्रयास कर रहा है , पहले क़दम के रूप में, ईरान अपनी ज़रूरत के परमाणु ईंधन के उत्पादन की तैयारी कर रहा है और दूसरी तरफ आईएईए और जेसीपीओए के बचे हुए सदस्यों के साथ ईंधन की आपूर्ति के लिए गंभीर वार्ता कर रहा है। (Q.A.)