क्षेत्रीय जनता, अमरीका से तंग आ चुकी है, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75080-क्षेत्रीय_जनता_अमरीका_से_तंग_आ_चुकी_है_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया है कि अगर अमरीका और उसके पिट्ठुओं को असुरक्षा का आभास है तो उसकी वजह यह है कि इलाक़े के लोग, उनसे तंग आ चुके हैं और ईरान पर आरोप लगाने से यह हालत बदलने वाली नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१९ १४:१२ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय जनता, अमरीका से तंग आ चुकी है, विदेशमंत्री

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया है कि अगर अमरीका और उसके पिट्ठुओं को असुरक्षा का आभास है तो उसकी वजह यह है कि इलाक़े के लोग, उनसे तंग आ चुके हैं और ईरान पर आरोप लगाने से यह हालत बदलने वाली नहीं है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने ट्वीट किया है कि टीम बी फिर से सक्रिय हो गयी है, विमानवाहक पोत को इलाक़े में भेजने से लेकर कि जिसकी घोषणा पिछले महीने ही की गयी थी , ईरान के कथित खतरे तक । 

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने इस से पहले कहा था कि टीम बी, अर्थात बोल्टन, बेन्यामिन नितिन्याहू, बिन सलमान और बिन ज़ायद का यह प्रयास है कि वह अमरीका को ईरान के साथ सैन्य टकराव की ओर बढ़ाए। (Q.A.)