ईरान ने परमाणु समझौते के कुछ भागों के क्रियान्वयन को रोक दिया
तेहरान ने परमाणु समझौते के सदस्य देशों से कहा है कि जेसीपीओए के अनुच्छेद 26 और 36 के तहत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वह 8 मई से इस समझौते के कुछ वादों पर अमल को रोक रहा है।
ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी करके कहा है कि पिछले साल 8 मई को अमरीका के इस समझौते से बाहर निकल जाने के बावजूद, तेहरान ने इस समझौते का भरपूर पालन किया।
लेकिन अब ईरान ने घोषणा की है कि अगर समझौते में शामिल 5 देश 60 दिनों के अन्दर अपने वचनों का पालन नहीं करेंगे तो तेहरान भी चरणबद्ध रूप से समझौते के तहत किए गए वादों पर अमल को रोक देगा।
ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा है कि समझौते के अन्य पक्षों के पास 60 दिन का वक़्त है, अगर इस दौरान किसी नतीजे पर पहुंचे और तेल एवं बैंकिंग के क्षेत्रों में ईरान के हित सुरक्षित हो गए तो हम पूर्व की स्थिति को बहाल कर देंगे, लेकिन 60 दिन के बाद अगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे तो अन्य ज़ूरूरी क़दम उठायेंगे। msm