ईरान टकराव नहीं चाहता मगर अमरीका को अपना रवैया बदलना होगा, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि बूशहर परमाणु बिजली घर और फोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में ईरान और रूस के मध्य परमाणु सहयोग जारी रहेगा।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सरगई लावरोव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेसीपीओए के कुछ अनुच्छेदों के पालन को रोकने का उद्देश्य, अमरीका के हालिया प्रतिबंधों से मुक़ाबला है।
उन्होंने कहा कि अमरीकियों ने क्षेत्र में हालात खराब कर दिये हैं और अब क्षेत्र के देश अमरीकियों के निराधार बयानों पर विश्वास नहीं करते।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान, टकराव नहीं चाहता किंतु अमरीका को अपनी नीतियों में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी क्षेत्र में अशांति फैलाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सीरिया में अमरीका की उपस्थिति गैर कानूनी है और पश्चिमी एशिया में अमरीकी की उपस्थिति हमेशा ही तनाव का कारण रही है। (Q.A.)