इटली का एक युवा, इस्लाम स्वीकार करके शिया बना!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75130-इटली_का_एक_युवा_इस्लाम_स्वीकार_करके_शिया_बना!
इटली के एक युवा ने , उत्तरी ईरान के माज़न्दरान प्रान्त में वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि के कार्यालय में उपस्थित होकर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१९ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • इटली का एक युवा, इस्लाम स्वीकार करके शिया बना!

इटली के एक युवा ने , उत्तरी ईरान के माज़न्दरान प्रान्त में वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि के कार्यालय में उपस्थित होकर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इटली के इस युवा ने बताया है कि अध्ययन और शोध के बाद उसने इस्लाम धर्म स्वीकार किया है और अब वह बारह इमामी शिया है। 

इस युवा ने माज़न्दरान में वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि आयतुल्लाह नूरुल्लाह तबरसी के सामने ईश्वर के एक होने, पैगम्बरे इस्लाम के ईश्वरीय दूत होने और बारह इमामों की इमामत की गवाही देकर इस्लाम धर्म स्वीकार किया और अपना नाम युसुफ रखा। 

आयतुल्लाह तबरसी ने इस युवा को एक क़ुरआने मजीद उपहार में दिया। 

हालिया वर्षों में विभिन्न देशों विशेषकर युरोपीय  देशों के बहुत से युवाओं ने ईरान आज इस्लाम धर्म स्वीकार किया है। (Q.A.)