ईरान, भारत की ऊर्जा आवश्यकता कीआपूर्ति का भरोसेमंद देश हैः अली चगनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75157-ईरान_भारत_की_ऊर्जा_आवश्यकता_कीआपूर्ति_का_भरोसेमंद_देश_हैः_अली_चगनी
उन्होंने कहा कि तेल का निर्यात ईरान का अधिकार है और किसी को भी उसे रोकने का अधिकार प्राप्त नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१९ ०९:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान, भारत की ऊर्जा आवश्यकता कीआपूर्ति का भरोसेमंद देश हैः अली चगनी

उन्होंने कहा कि तेल का निर्यात ईरान का अधिकार है और किसी को भी उसे रोकने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

नई दिल्ली में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान को भारत की ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति करने वाला एक भरोसेमंद देश के रूप में देखा जाता है।

अली चगनी ने समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ साक्षात्कार में अमेरिका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को देशों की संप्रभुता और आज़ादी के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि तेल का निर्यात ईरान का अधिकार है और किसी को भी उसे रोकने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

भारत में ईरानी राजदूत ने दोनों देशों के संबंधों की संकेत करते हुए कहा कि चाबहार बंदरगाह परियोजना आगे की ओर बढ़ रही है और गैस पाइप लाइन, हवाई अड्डे और रिफाइनरी जैसे बहुत से बुनियादी काम किये जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि चीन के बाद भारत ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। भारत ने पिछले वर्ष दो करोड़ चालिस लाख टन कच्चा तेल ईरान से खरीदा था। MM