ईरान को धमाकाना किसी के बस की बात नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75282-ईरान_को_धमाकाना_किसी_के_बस_की_बात_नहीं
इस्लामी गणतंत्र  ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और ईरानी जनता को धमकिया देना किसी के भी बस की बात नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१९ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान को धमाकाना किसी के बस की बात नहीं

इस्लामी गणतंत्र  ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और ईरानी जनता को धमकिया देना किसी के भी बस की बात नहीं है।

डाक्टर रूहानी ने सोमवार की शाम देश भर के सुन्नी धर्मगुरुओ और बुद्धिजीवियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम दुशमनों की अनेक प्रकार की धमकियां देख रहे हैं लेकिन हम दुशमनों को एक बार फिर पराजित करते हुए इस चरण से भी गुज़र जाएंगे।

इस्लामी क्रान्ति के सभी मैदानों में सुन्नी भाइयों की भरपूर उपस्थिति का हवाला देते हुए डाक्टर रूहानी ने कहा कि हमारे सुन्नी भाई सभी मैदानों में विशेष रूप से चुनाव के मैदान में अपनी भूमिका निभाते हैं और अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं।

हसन रूहानी ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रान्ति किसी एक संप्रदाय से संबंधित नहीं है, ईरान में हर समुदाय के लोगों ने क्रान्ति की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि देश में किसी तरह शीया और सुन्नी समुदाय भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।