ईरान के खिलाफ अमरीका के प्रचारिक ड्रामे का अंतिम सीन, इराक़ में
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रवक्ता ने इराक में अमरीकी दूतावास से ग़ैर ज़रूरी कर्मचारियों को वापसी के आदेश को, जाली खुफिया सूचनाओं के नाम पर ईरान के खिलाफ अमरीका के प्रचारिक ड्रामे का अंतिम सीन बताया है।
अली रज़ा मीर युसुफी ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमरीका का हालिया दावा , और इसी प्रकार, इराक़ में अमरीकी दूतावास से अनावश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश, एक संभावित टकराव को आरंभ करने का बहाना है।
उन्होंने कहा कि ईरान इराक़ या कहीं भी किसी के लिए , किसी भी तरह से खतरा नहीं है और न ही वह कहीं पर हमले का कोई इरादा रखता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रवक्ता अली रज़ा मीर युसुफी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान केवल अपनी रक्षा करता है, बल दिया कि ईरान किसी भी देश के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामण रणनीति नहीं रखता और ईरानी जनता इस नये मनोवैज्ञानिक युद्ध से प्रभावित होने वाले नहीं हैं।
याद रहे अमरीकी विदेशमंत्रालय ने इराक़ में खतरे की बात करते हुए बुधवार को एक बयान जारी करके, बगदाद और इरबील में अमरीकी दूतावास और कांस्लेट से गैर ज़रूरी अमरीकी कर्मचारियों को देश वापसी का आदेश दिया है। (Q.A.)