विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
विदेशमंत्री 12 मई को एशिया देशों की यात्रा पर रवाना हुए थे और सबसे पहले वह तुर्कमनिस्तान गये थे।
ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ गुरूवार की रात को इस्लामाबाद पहुंचे।
आशा है कि विदेशमंत्री आज शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से भेंटवार्ता और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
विदेशमंत्री इसी प्रकार पाकिस्तान के उच्चाधिकारों से भेंटवार्ता में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में भी विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
इससे पहले विदेशमंत्री तुर्कमनिस्तान, भारत, जापान और चीन गये थे जहां उन्होंने इन देशों के उच्चाधिकारियों से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया था। विदेशमंत्री 12 मई को एशिया देशों की यात्रा पर रवाना हुए थे और सबसे पहले वह तुर्कमनिस्तान गये थे। MM