ख़ुर्रमशहर, ईरानी जनता के प्रतिरोध का प्रतीकः आयतुल्लाह किरमानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75589-ख़ुर्रमशहर_ईरानी_जनता_के_प्रतिरोध_का_प्रतीकः_आयतुल्लाह_किरमानी
आयतु्ल्लाह किरमानी ने कहा है कि ख़ुर्रमशहर, ईरानी जनता के प्रतिरोध का प्रतीक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ ११:२४ Asia/Kolkata
  • ख़ुर्रमशहर, ईरानी जनता के प्रतिरोध का प्रतीकः आयतुल्लाह किरमानी

आयतु्ल्लाह किरमानी ने कहा है कि ख़ुर्रमशहर, ईरानी जनता के प्रतिरोध का प्रतीक है।

तेहरान के इमामे जुमा आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवहहेदी किरमानी ने ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए इस नगर को ईरानी जनता के प्रतिरोध, ईमान और वीरता का प्रतीक बताया है।  नमाज़े जुमा के ख़ुत्बे में उन्होंने कहा कि ख़ुर्मशहर को स्वतंत्र कराने में ईरानी जियालों ने जिस वीरता का प्रदर्शन किया था उसने सैन्य विशेषज्ञों को अचंभे में डाल दिया था।

तेहरान के इमामे जुमा आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवहहेदी किरमानी ने विश्व क़ुद्स दिवस की ओर संकेत करते हुए कहा कि पवित्र रमज़ान का अन्तिम शुक्रवार, मुसलमानों की एकता का प्रतीक तथा फ़िलिस्तीनियों के समर्थन का दिन है।  उन्होंने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस उन लोगों के समर्थन का दिन है जो अपना ख़ून देकर मुसलमानों के प्रथम क़िब्ले की रक्षा कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार 26 रमज़ान बराबर 31 मई 2019 को ईरान सहित पूरे संसार में विश्व क़ुद्स दिवस मनाया जाएगा।