ईरान के बारे में हमारी नीति नहीं बदलीः रूस
रूस ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि ईरान के संदर्भ में माॅस्को की नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने घोषणा की है कि अमरीकी विदेशमंत्री की माॅस्को यात्रा के बाद भी ईरान के बारे में रूस की नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
मारया ज़ाख़ारोवा ने कहा है कि माइक पोम्पियो की माॅस्को यात्रा के बाद भी इस्लामी गणतंत्र ईरान के बारे में रूस की नीति में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अमरीकी विदेशमंत्री ने राष्ट्रपति पुतीन और विदेशमंत्री लावरोफ से भेंटवार्ता की है किंतु इसके बाद भी ईरान के बारे में माॅस्को की नीति बदली नहीं है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के अनुसार तेहरान को परमाणु समझौते के कुछ अनुच्छेदों को रोकने का पूरा अधिकार है।